ब्रिगेडियर जनरल सैयद मोहम्मद हिजाज़ी ने तेहरान में एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में कहा कि पूरी दुनिया में अमरीकी सैनिक डरे हुए हैं।
जनरल हिजाज़ी ने कहा कि अमरीका अफगानिस्तान से जल्दी से जल्दी भाग जाना चाहता है और इस तरह से इलाक़े से भागने की वजह डर है क्योंकि यह इलाक़ा अब उनके लिए असुरक्षित हो गया है।
कुदस ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर ने कहा कि आज अमरीकी हमेशा से कहीं अधिक अलग थलग हैं और प्रतिरोध का आंदोलन जारी था और जारी रहेगा तथा अनुभव से यह सिद्ध हुआ है कि प्रतिरोध को हमेशा सफलता मिली है और उसके दुश्मन हमेशा नाकाम ही रहे हैं।
उन्होंने कुछ अरब देशों की ओर से इस्राईल के साथ संबंध बनाने पर भी कहा कि इलाक़े के मुस्लिम राष्ट्र इस प्रकार के क़दम का कड़ा विरोध करते हैं।
परदेसी मुजाहिद नामक पांचवां सम्मेलन शुक्रवार को तेहरान में आयोजित हुआ जिसका मुख्य विषय फिलिस्तीन और आगामी विश्व व्यवस्था था।
सम्मेलन में नाइजेरिया , यमन, फिलिस्तीन, लेबनान और बहरैन के कुछ प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने विश्व साम्राज्य से युद्ध का झंडा उठा रखा है।